Baba Siddiqui मर्डर केस के संदिग्ध की उज्जैन में सर्च, इनपुट पर मुंबई पुलिस ने डाला डेरा

नागदा। मुंबई में NCP (अजित गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी के मर्डर केस में उज्जैन कनेक्शन की आशंका है। मुंबई क्राइम ब्रांच उज्जैन पहुंची है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच को पूछताछ में उज्जैन के किसी संदिग्ध के हाथ होने का इनपुट मिला है। टीम इसी संदिग्ध को पकड़ने के लिए रविवार सुबह से उज्जैन में डेरा डाले हुए है। लॉरेंस गैंग का कनेक्शन खंगालने के लिए टीम छापेमारी कर रही है।

करीब दो साल पहले नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने उज्जैन के नागदा में छापेमारी की थी। टीम ने नागदा से योगेश भाटी और राजपाल चंद्रावत को उठाया था।

हरियाणा के बदमाश दीपक रमदा ने मोहाली (पंजाब) में इंटेलिजेंस के ऑफिस पर रॉकेट लॉन्चर दागा था। दीपक को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था। उसने ही पूछताछ में दोनों के नाम बताए थे। योगेश का नाम पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी आया था। NIA को इनपुट मिला था था कि इस हत्याकांड के आरोपियों ने नागदा में योगेश के घर फरारी काटी थी।

img 20241013 1951377211444814840823217
Baba Siddiqui मर्डर केस के संदिग्ध की उज्जैन में सर्च, इनपुट पर मुंबई पुलिस ने डाला डेरा 3

नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 2 साल पहले उज्जैन के नागदा में छापेमारी की थी। टीम ने नागदा से योगेश भाटी और राजपाल चंद्रावत को उठाया था। हरियाणा के बदमाश दीपक रमदा ने मोहाली (पंजाब) में इंटेलिजेंस के ऑफिस पर रॉकेट लॉन्चर दागा था। उसके इनपुट पर ही दोनों को पकड़ा गया था। NIA को यह भी इनपुट मिला था कि नागदा में योगेश के घर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपियों ने फरारी काटी थी।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles