MP: भोपाल ड्रग्स केस में गिरफ्तार हरीश आंजना, डिप्टी सीएम देवड़ा का खास! फोटो वायरल, युवा मोर्चा का पदाधिकारी..?

भोपाल। भोपाल में मिली 1814 करोड़ रुपए की ड्रग्स (एमडी- मेफेड्रोन) को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इस घटना में गिरफ्तार मंदसौर के हरीश आंजना जमकर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के नाम का उपयोग करता है। उसका सोशल मीडिया अकाउंट उनके साथ फोटो और वीडियो से भरा पड़ा है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर खुलकर आरोप लगाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा ने एक फोटो सार्वजनिक भी किया है। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
डिप्टी सीएम देवड़ा और आंजना (उम्र 32) साल के बीच के संबंध सोशल मीडिया पर डले फोटो, वीडियो से पता चलता है कि दोनों बहुत करीबी हैं। कई फोटो में देवड़ा, आंजना के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं। वहीं एक वीडियो में डिप्टी सीएम बैठक ले रहे हैं और आंजना उनके बगल में बैठा हुआ है। इसी तरह उन्हें बुके देते हुए और भी कई तरह के फोटो डाले हुए हैं।

img 20241007 1318374035127159260137789
MP: भोपाल ड्रग्स केस में गिरफ्तार हरीश आंजना, डिप्टी सीएम देवड़ा का खास! फोटो वायरल, युवा मोर्चा का पदाधिकारी..? 5


यही नहीं मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता के लिए भी आंजना ने कई बार फोटो, पोस्टर लगाए हैं। वह खुद को बीजेपी के युवा मोर्चा का कार्यकर्ता बताता है। उनके जन्मदिन पर पोस्टर लगाए, जिसमें बधाई देते हुए हरीश (हरीसिंह) आंजना नीचे लिखा हुआ है और इसमें उसका पद बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ता है। बताया जाता है कि नाहरगढ़ में बीजेपी में युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है।
पहले भी पकड़ा जा चुका है आंजना
आंजना का यह पहला केस नहीं है। साल 2022 में वह डोडा चूरा केस में पकड़ा जा चुका है। वह लंबे समय से ड्रग्स के धंधे में लिप्त है, लेकिन बीजेपी और बड़े नेताओं का रसूख दिखाते हुए यह हर बार बच जाता था।
कांग्रेस ने लगाए जमकर आरोप
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश यादव ने कहा कि अवैध ड्रग्स फैक्ट्री का माफिया डॉन हरीश आंजना मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का ख़ास वरदहस्त प्राप्त ड्रग माफिया है। उन्होंने डिप्टी सीएम देवड़ा पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा मांगा है और कहा कि क्या इस तरह पीएम और सीएम मप्र को नशामुक्त करेंगे। इस रैकेट पर कार्रवाई से बीजेपी का पर्दाफाश हो गया है, कौन ड्रग माफियाओं को पनाह दे रहा है। जांच की निष्पक्षता के लिए जरूरी है कि डिप्टी सीएम का इस्तीफा लिया जाए।

img 20241007 1258098185469184959106820
MP: भोपाल ड्रग्स केस में गिरफ्तार हरीश आंजना, डिप्टी सीएम देवड़ा का खास! फोटो वायरल, युवा मोर्चा का पदाधिकारी..? 6
img 20241007 1301138044399091592688429
MP: भोपाल ड्रग्स केस में गिरफ्तार हरीश आंजना, डिप्टी सीएम देवड़ा का खास! फोटो वायरल, युवा मोर्चा का पदाधिकारी..? 7

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles