MP: दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार और हेमंत कटारे पर FIR:मंत्री रावत का वीडियो शेयर करने पर कार्रवाई

भोपाल । राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के खिलाफ श्योपुर जिले के विजयपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। भाजपा के जिला महामंत्री अरविंद उर्फ गुड्‌डू सिंह जादौन ने शनिवार शाम को कांग्रेस के इन नेताओं की शिकायत की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन तीनों नेताओं ने अपने सोशल मीडिया X हैंडल पर वन एवं पर्यावरण मंत्री और विजयपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत का वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो 6 साल पुराना है। इससे रावत की छवि खराब करने की कोशिश की गई है।

भाजपा ने कहा- कांग्रेस ने 6 साल पुराना वीडियो किया शेयर
भाजपा नेता अरविंद जादौन ने बताया कि दिग्विजय सिंह समेत तीनों नेताओं ने शुक्रवार को वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। ये वीडियो कराहल के पहेला गांव का है। इसमें रामनिवास रावत गांव का दौरा करते दिख रहे हैं। वीडियो में गांव के लोगों ने रावत को पानी की समस्या को लेकर खरी खोटी सुनाई हैं। नारेबाजी भी की है।

भाजपा नेता ने कहा कि असल में यह वीडियो उस समय का है, जब 6 साल पहले गांव में पानी की समस्या थी। अब गांव में पानी की समस्या नहीं है। कांग्रेस इसे वर्तमान स्थिति का बताकर प्रचारित कर रही है। ऐसे में गलत तरीके से वीडियो पोस्ट करके रावत की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है।

कांग्रेस बोली- उनकी सरकार, कुछ भी कर सकते हैं
कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज होने पर सबलगढ़ से कांग्रेस के पूर्व विधायक बैजनाथ कुशवाह का कहना है कि उनकी (भाजपा) की सरकार है। वह कुछ भी कर सकते हैं। जब डेढ़ से दो साल पुराना विधायक बाबू जंडेल का वीडियो वायरल करके उनके खिलाफ FIR कर सकते हैं, तो वह कुछ भी कर सकते हैं। उन्हें जितनी एफआईआर करवानी है, करा लें। हम डरने और रुकने वाले नहीं हैं। चुनाव जीतकर इसका बदला लेंगे।

img 20241026 2019583070816499937376529
MP: दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार और हेमंत कटारे पर FIR:मंत्री रावत का वीडियो शेयर करने पर कार्रवाई 3

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles