MP: उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी घोषित:बुधनी से राजकुमार पटेल और विजयपुर से मुकेश मल्होत्रा को टिकट

भोपाल। प्रदेश में बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने बुधनी सीट पर राजकुमार पटेल को प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला बीजेपी के रमाकांत भार्गव से होगा। वहीं विजयपुर सीट पर मुकेश मल्होत्रा को टिकट दिया है। उनका मुकाबला वन मंत्री रामनिवास रावत से होगा।

राजकुमार पटेल बुधनी सीट से विधायक रह चुके
राजकुमार पटेल बुधनी विधानसभा सीट से 1993 से 1998 तक विधायक रहे हैं। उसी दौरान शिक्षा राज्यमंत्री रहे। 1998 में उनके बडे़ भाई देवकुमार पटेल को टिकट मिला था। राजकुमार पटेल छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वे 1984 में एमवीएम कॉलेज भोपाल के छात्र संघ अध्यक्ष रह चुके है। उन्होंने NSUI में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय महामंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली है। वर्तमान में वे कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।

मुकेश मल्होत्रा 2023 के चुनाव में निर्दलीय लड़े

कांग्रेस ने विजयपुर सीट से जिस मुकेश मल्होत्रा का प्रत्याशी बनाया हैं, वे 2023 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े थे। वे इस चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे थे। उन्हें 44 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। मुकेश मल्होत्रा सहरिया जनजाति से आते हैं। वे पहले भाजपा में थे। 2013 में उन्हें मध्यप्रदेश शासन में सहरिया विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बनाकर राज्य मंत्री का दर्जा दिया था वे वर्तमान में ग्राम पंचायत सिलपुरी के सरपंच है।

बुधनी में 21 साल बाद बीजेपी से गैर किरार उम्मीदवार
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रभाव वाली बुधनी विधानसभा पर करीब 21 साल बाद बीजेपी ने गैर किरार उम्मीदवार उतारा है। 2003 में राजेन्द्र सिंह राजपूत बीजेपी के विधायक चुने गए थे। लेकिन 2005 में शिवराज सिंह चौहान के लिए राजपूत ने इस्तीफा देकर सीट छोड़ दी थी। इसके बाद हुए उपचुनाव में शिवराज विधायक चुने गए। इसके बाद 2008, 2013, 2018 और 2023 में शिवराज इस सीट से लगातार विधायक रहे।
राजेन्द्र सिंह राजपूत के बाद अब गैर किरार (रमाकांत भार्गव) को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से विधायक रहे राजकुमार पटेल पर कांग्रेस ने दांव खेला है। राजकुमार किरार समाज से आते हैं। बकतरा क्षेत्र में किरार मतदाता प्रभावशाली हैं।

MP: उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी घोषित:बुधनी से राजकुमार पटेल और विजयपुर से मुकेश मल्होत्रा को टिकट 8

विजयपुर में भाजपा के रामनिवास रावत और कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा के बीच मुकाबला

कांग्रेस के टिकट पर छह बार विधायक चुने गए रामनिवास रावत बीजेपी के टिकट पर विजयपुर से चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने सहरिया आदिवासी वर्ग के मुकेश मल्होत्रा को टिकट दिया है। मुकेश भाजपा में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रह चुके हैं।
रामनिवास 2018 में सहरिया आदिवासी वर्ग के सीताराम से चुनाव हार गए थे। हालांकि रामनिवास के बीजेपी में शामिल होने के बाद सीताराम की नाराजगी को दूर करने के लिए उन्हें सहरिया विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।

MP: उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी घोषित:बुधनी से राजकुमार पटेल और विजयपुर से मुकेश मल्होत्रा को टिकट 9
MP: उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी घोषित:बुधनी से राजकुमार पटेल और विजयपुर से मुकेश मल्होत्रा को टिकट 10
Exit mobile version