MP: 29 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश

भोपाल। राज्य शासन ने आज 29 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। ये देश मुख्य सचिव वीरा राणा के नाम से दो किश्तों में जारी किए गए हैं।

इंदौर में बैठक लेने के 24 घंटे बाद सीएम ने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सीएमडी को बदल दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर में बैठक ली थी। इसके बाद यहां पदस्थ पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अमित तोमर का तबादला कर दिया है। तोमर को अपर सचिव कार्मिक सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ किया है। वे लंबे समय से इंदौर में पदस्थ रहे हैं। तोमर के स्थान पर अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर रजनी सिंह को पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का प्रबंध संचालक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) के सीईओ पद से हटाए जाने के करीब तीन महीने बाद गृह विभाग के उपसचिव बनाए गए संदीप केरकेट्‌टा को अब मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ किया है। इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन को भोपाल का अपर कलेक्टर बनाया गया है।

सेलवेंद्रन को सचिव कार्मिक जीएडी बनाया

सोमवार को जारी आदेश में सचिव किसान कल्याण और आईजी पंजीयन व मुद्रांक एम सेलवेंद्रन को सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक का सचिव बनाया गया है। अभी इस पद पर जीवी रश्मि पदस्थ हैं। जीवी रश्मि अभी जीएडी कार्मिक के सचिव की जिम्मेदारी निभा रही थीं।

इन जिलों में सीईओ जिला पंचायत बनाए

सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) से जारी आदेश में 11 जिलों के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद पर आईएएस अफसरों की पदस्थापना की गई है। जिन जिलों में सीईओ पदस्थ किए गए हैं, उनमें मंदसौर, धार, खंडवा, शिवपुरी, बालाघाट, डिंडौरी, सीधी, अलीराजपुर, सागर, छिंदवाड़ा और शहडोल जिले शामिल हैं।
सागर में पदस्थ सीईओ जिला पंचायत पीसी शर्मा पंचायत और ग्रामीण विकास कैडर के अफसर हैं। उनके स्थान पर आईएएस की पोस्टिंग सागर में की गई है। अभी शर्मा की नवीन पदस्थापना किया जाना बाकी है। इसी तरह बालाघाट के सीईओ जिला पंचायत डीसी रणदा भी ग्रामीण विकास सेवा के अफसर हैं, उनकी भी सेवाएं ग्रामीण विकास विभाग को वापस लौटाई गई हैं।

सूची इस प्रकार है …

img 20240909 194556926950120430633408
MP: 29 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश 7
img 20240909 1947143709819821660365904
img 20240909 1948082800714464416584967
img 20240909 1948256041575065891195001
img 20240909 1948484533884968887426680

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles