Madhya Pradesh देर रात 7 आईपीएस का तबादला, संतोष सिंह इंदौर के पुलिस कमिश्नर, राकेश गुप्ता अब मुख्यमंत्री के osd

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात सात आईपीएस अधिकारियों का तबादले कर दिया है। अपर परिवहन आयुक्त उमेश जोगा की सेवाएं परिवहन विभाग से वापस लेकर उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन बनाया गया है। उनका परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता के साथ तालमेल नहीं बैठने की बात बार-बार सामने आ रही थी। यही वजह है कि सरकार ने उन्हें स्थानांतरित कर दिया।

आईपीएस संतोष कुमार सिंह अब इंदौर के पुलिस कमिश्नर होंगे। उनकी गिनती मध्य प्रदेश के तेज तर्रार अफसरों में होती है। वहीं, पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इंदौर राकेश गुप्ता अब मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी होंगे।

गृह विभाग से देर रात जारी किए गए आदेश में जबलपुर के पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह को स्थानांतरित करके सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया है। देवास के पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय अब जबलपुर के पुलिस अधीक्षक होंगे।

बड़वानी के पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को देवास का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस इंदौर जगदीश डाबर अब बड़वानी के पुलिस अधीक्षक होंगे। पुलिस उपायुक्त (सूचना एवं सुरक्षा) नगरीय पुलिस इंदौर अंकित सोनी को वर्तमान कार्य के साथ-साथ पुलिस उपयुक्त मुख्यालय नगरी पुलिस इंदौर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उज्जैन के पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह को पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इंदौर पदस्थ किया है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles