IAS नेहा मीना को पीएम मोदी ने सौंपा एक्सीलेंस अवॉर्ड, झाबुआ कि तस्वीर बदलने में जुटी हैँ कलेक्टर

भोपाल। यूं तो मध्य प्रदेश के 55 जिलों में से 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ में है। प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब महिला आईएएस को इतनी अधिक संख्या में कलेक्टर सौंपी गई है। आज सिविल सर्विस डे पर झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना को पीएम मोदी के हाथों सम्मान मिला है। यह सम्मान उन्हें अच्छे कामों की वजह से मिला है।

इनमें सबसे ऊपर नाम नेहा मीना का है। प्रदेश की आदिवासी बाहुल्य झाबुआ यूं काफी पिछड़ माना जाता है, लेकिन यहां की कलेक्टर नेहा मीना ने ऐसा बीड़ा उठाया है कि जिले की तस्वीर बदल गई। इसी के चलते नेहा को आईएएस को दिए जाने वाले सर्वोच्च पुरस्कार पीएम एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा गया है।

यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि

नेहा मीना ने कहा कि हमारे जिले के लिए यह उपलब्धि है कि इस सम्मान से नवाजा गया है। उन्होंने बताया कि झाबुआ में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत चिह्नित सामाजिक, आर्थिक, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में सुधार को लेकर कार्य किया है। इस कार्य के चलते प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया हैं।

पूरे देश से सिर्फ 16 कलेक्टर्स का चयन

खास बात यह है कि पूरे भारत देश से सिर्फ 16 कलेक्टरों का इस अवॉर्ड के लिए चयन हुआ है, उनमें से नेहा मीना एक हैं।

कौन हैं आईएएस नेहा मीना

नेहा 2014 बैच की मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। वे मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली हैं। नेहा मीना ने इकॉनोमिक्स से एमए किया है। नेहा सदा अपने नवाचार के चलते मध्य प्रदेश के प्रशासन में चर्चित रहती हैं। अपने नवाचारों के कारण उन्हें राष्ट्रपति से भी दो बार सम्मान मिल चुका हैं। यही नहीं नेहा मीना कई बार स्कूलों और हॉस्टलों में शिक्षक बनकर पढ़ाने भी पहुंच जाती हैं। इसके चलते नेहा छात्राओं में काफी लोकप्रिय हैं।

पहले भी मिल चुके अवॉर्ड

नेहा मीना अपने नवाचारों के लिए काफी चर्चित रहती हैं। उन्हें पहले भी अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कार मिल चुका हैं। बीते दिनों 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवॉर्ड’ से समानित किया था। नेहा को यह पुरस्कार लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाता जागरुकता अभियान के तहत शुभंकर चुनावी काका-काकी के साथ किए नवाचार के लिए दिया गया था। इसके अलावा भी उन्हें केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय के वेस्ट मैनेजमेंट अवॉर्ड 2020 से भी पुरस्कृत किया था।

नीमच में अपर कलेक्टर रहते हुए नेहा को 18 जुलाई 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें ‘भूमि समान प्लैटिनम अवॉर्ड’ से समानित किया था। इस दौरान नेहा ने भू-अभिलेख के आधुनिकीकरण, ग्राम नक्शों के डिजिटाइजेशन, अभिलेखागार के मॉर्डनाइजेशन और लैंड रिकॉर्ड्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए।

समाज का नाम रोशन किया

भोपाल के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं मीना समाज सेवा संगठन के संरक्षक लखन सिँह मीना ने सुश्री नेहा मीना की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि  सुश्री नेहा मीना एक ईमानदार एवं कर्त्तव्यनिष्ठ अधिकारी हैँ. उनकी इस उपलब्धि से पूरा समाज गौरवान्वित है। उन्होंने समाज का नाम रोशन किया है।

Exit mobile version