MP: कैबिनेट के लिए बना भव्य हाल, वातानुकूलित तंबू में फाइव स्टार व्यवस्था

सिंग्रामपुर। मोहन यादव कैबिनेट की बैठक रानी दुर्गावती के सुशासन, उनकी कार्यकुशलता और महिलाओं के सशक्तिकरण से प्रेरित है। इस बैठक का डिजाइन रानी दुर्गावती के किले की भव्यता को प्रतिबिंबित करता है। जिसमें एक किलानुमा प्रवेश द्वार और शिव मंदिर भी शामिल हैं। वातानुकूलित तंबू में फाइव स्टार व्यवस्था की गई है।


यह पहली बार है जब कैबिनेट की बैठक एक खुले क्षेत्र (ओपन एरिया) में की जा रही है, जो रानी दुर्गावती के समय की स्थापत्य कला से प्रेरित है। यहां की आर्किटेक्चरल छत और दीवारें रानी के जीवन की संपूर्ण यात्रा को जीवंत रूप से पेश करेंगी। इसमें नारी युद्ध, प्रगतिशील शासन और महिलाओं के सशक्तिकरण में उनकी अहम भूमिका को खासतौर से उजागर किया जाएगा।
इस आयोजन की डिजाइन में पत्थर की शानदार दीवारें, मेहराबदार खिड़कियां और एक मध्यकालीन किले की प्रमाणिकता को दर्शाने वाले तत्व शामिल हैं। सजावट गौंड कला से प्रेरित है, जो रानी दुर्गावती के सिंग्रामपुर क्षेत्र के गोंड समुदाय के साथ उनके गहरे संबंध को उजागर करती है।


गोंड गांव की तर्ज पर सजी है रसोई
जहां मंत्री और अतिथि भोजन करेंगे, वह खाद्य क्षेत्र एक पारंपरिक गोंड गांव के आंगन की तर्ज पर सजाया गया है। जहां मेहमान पेड़ों के नीचे बैठेंगे। वे हटा से लाए गए प्राचीन कांसे के बर्तनों में परोसे गए भोजन का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा मंत्रियों के लिए विशेष कार्यालय गोंड कला और भित्ति चित्रों से प्रेरित होकर बनाए जा रहे हैं, जो कार्य-क्षमता और सांस्कृतिक सौंदर्य का अनूठा संगम प्रस्तुत करेंगे।
सिंग्रामपुर के भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों का स्वागत स्थानीय जनजातीय सांस्कृतिक टीम की ओर से पारंपरिक शैली में किया जाएगा, जो क्षेत्र की अनोखी परंपराओं को दर्शाएगा।

img 20241005 1239147498421821962620406
MP: कैबिनेट के लिए बना भव्य हाल, वातानुकूलित तंबू में फाइव स्टार व्यवस्था 3

यहां बैठकर भोजन करेंगे मंत्री…

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles