Congress : उदयभानु चिब बने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, बी.वी. श्रीनिवास की लेंगे जगह, भूरिया, वानखेड़े भी थे कतार में  …

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस ने रविवार को यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर से संबंध रखने वाले उदय भानु चिब को यूथ कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है। उदय भानु चिब श्रीनिवास बीवी की जगह लेंगे। जम्मू कश्मीर में इस वक्त चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में चिब का नाम सामने आने के बाद इसे एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष के पद की दौड़ में मध्य प्रदेश से विक्रांत भूरिया और विपिन वानखेड़े भी शामिल थे, लेकिन कश्मीर में हो रहे चुनावों के चलते उदय भानु का पलड़ा भारी रहा।

जम्मू कश्मीर से इस पद के लिए चुने जाने वाले दूसरे शख्स हैं
उदय भानु चिब के दूसरे ऐसे नेता हैं। जिन्हें कांग्रेस की युवा विंग का प्रमुख बनने का गौरव हासिल हुआ है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर से से ताल्लुक रखने वाले गुलाम नबी आजाद ही यूथ कांग्रेस के प्रमुख बने थे।  उदय भानु चिब की नियुक्ति जम्मू-कश्मीर में चल रहे विधानसभा चुनावों के बीच हुई है। इससे पहले उदय भानु राज्य युवा कांग्रेस की इकाई के प्रमुख थे। फिलहाल उदय भानु चिब भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव पद पर हैं।

राजनीतिक पारी
उदय भानु चिब ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत कांग्रेस के यूथ संगठन एनएसयूआई के सदस्य के तौर पर की थी। बाद में वह जम्मू कश्मीर एनएसयूआई के अध्यक्ष चुने गए। कांग्रेस के लिए काम करते हुए चिब को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में जगह मिली। पार्टी ने इन्हें एनएसयूआई की राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया। फिर उदय भानु को जम्मू कश्मीर युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस पदों पर लबीं पारी खेलते हुए पार्टी ने उन्हें युवा कांग्रेस का महासचिव बनाया। पार्टी के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने अब उन्हें  यूथ कांग्रेस के नया अध्यक्ष बनाया है।  चिब जम्मू-कश्मीर चुनावों के लिए कांग्रेस की घोषणापत्र समिति का भी हिस्सा रहे हैं।  चिब जम्मू के पलौड़ा इलाके से आते हैं और कांग्रेस नेता हरि सिंह चिब के पुत्र हैं।

img 20240922 1855174001890033013297263
Congress : उदयभानु चिब बने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, बी.वी. श्रीनिवास की लेंगे जगह, भूरिया, वानखेड़े भी थे कतार में  ... 3

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles