मदरसों के बाद अब मकतबों का रिकॉर्ड खंगालेगी एटीएस, संदिग्ध गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में है सहारनपुर

सहारनपुर: सहारनपुर मंडल हमेशा से ही संदिग्ध गतिविधियों के लिए चर्चा में रहा है। देश में कहीं भी आतंकी गतिविधियां हो सकती हैं, लेकिन अधिकांश मामलों के तार देवबंद से जुड़े होते हैं। एनआईए और एटीएस ने यहां कई बार छापेमारी कर संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ऐसे कई मामलों में मदरसों के नाम भी सामने आए हैं।

संपत्ति, पंजीकरण समेत इन बिंदुओं पर होगी जांच

मदरसों के बाद अब एटीएस की रडार पर सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के 473 मकतब आ गए हैं, जिनकी संपत्ति, पंजीकरण और फंडिंग समेत करीब आठ बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। कई जगहों पर मस्जिदों में भी मकतब संचालित हो रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है जब एटीएस की रडार पर मकतब आए हैं

सहारनपुर मंडल में मकतबों का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। अब एटीएस की रडार पर सहारनपुर मंडल के 473 मकतब हैं, जिनकी संपत्ति, पंजीकरण और फंडिंग की जांच शुरू कर दी गई है। सहारनपुर मंडल और खासकर देवबंद चर्चा में रहा है। कई बार एटीएस और एनआईए ने यहां से संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, एटीएस ने कई बार सहारनपुर से संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा यहां से बांग्लादेशी और रोहिंग्या पकड़े गए। कुछ समय पहले मदरसों की जांच की गई थी। अब एटीएस सहारनपुर मंडल के 473 मकतबों की आठ बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Related Articles