Vishleshan

Shraddha Kapoor: इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर का दबदबा, फॉलोअर्स के मामले में पीएम मोदी से आगे निकलीं अभिनेत्री

IMG 20240821 172133

Oplus_131072

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘स्त्री 2’ की सफलता का जश्न मना रही हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई के बीच श्रद्धा कपूर की सफलता भी आसमान छू रही है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इसका असर दिख रहा है। ‘स्त्री 2’ की सफलता के बीच उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। इस मामले में अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पीछे छोड़ दिया है।

श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में पीएम नरेंद्र मोदी को पीछे छोड़ तीसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय बन गई हैं। इस रेस में अब उनसे आगे सिर्फ दो लोग हैं। पहले क्रिकेटर विराट कोहली और दूसरी प्रियंका चोपड़ा। पीएम मोदी को श्रद्धा ने पीछे छोड़ दिया है। मामूली फासले के साथ अभिनेत्री इस  रेस में आगे निकल गई हैं। हालांकि, एक्स (पूर्व में ट्विटर) फॉलोअर्स के मामले में पीएम मोदी बहुत आगे हैं।

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 91.4 फॉलोअर्स हैं। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी को इंस्टाग्राम पर 91.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इस मामले में क्रिकेटर विराट कोहली 271 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं। वे इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय हैं। उनके बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दूसरे नंबर पर हैं, जिनके 91.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

श्रद्धा कपूर के बाद आलिया भट्ट चौथे नंबर पर हैं। फिर उनके बाद कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और नेहा कक्कड़ हैं। फिल्म ‘स्त्री 2’ ने श्रद्धा कपूर की लोकप्रियता में बेतहाशा इजाफा किया है। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। श्रद्धा के अलावा फिल्म में राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना भी अहम रोल में हैं। ‘स्त्री 2’ ऐसी पहली महिला प्रधान फिल्म है, जो रिलीज के चौथे ही दिन 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।

Shraddha Kapoor: इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर का दबदबा, फॉलोअर्स के मामले में पीएम मोदी से आगे निकलीं अभिनेत्री 2
Exit mobile version