IIFA 2024: उफ्फ! Rekha की अदाओं ने महफिल में लगाए चार-चांद, 69 साल की उम्र में स्टेज पर किया खूबसूरत डांस

नई दिल्ली। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स (IIFA 2024) को बीती शाम अबु धाबी में आयोजित किया गया, जहां बॉलीवुड के सभी सितारे मौजूद रहे। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) से लेकर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) तक सभी सेलेब्स ने मंच पर अपना जादू चलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन महफिल तो कोई और ही लूट गया।

आईफा के मंच पर यंग स्टार्स के आगे सिनेमा जगत की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा (Rekha) ने लूट ली। न जाह्नवी कपूर, ना अनन्या पांडे, रेखा के आगे कोई भी अभिनेत्री स्टेज पर वैसा चार्म नहीं बिखेर पाई, जो उमराव जान एक्ट्रेस ने कर दिखाया। आईफा के मंच पर परफॉर्म करते हुए रेखा की झलकियां सामने आई हैं।

img 20240929 184042550431127127780754
IIFA 2024: उफ्फ! Rekha की अदाओं ने महफिल में लगाए चार-चांद, 69 साल की उम्र में स्टेज पर किया खूबसूरत डांस 7

एक वीडियो में 69 साल की रेखा खूबसूरत अंदाज में ‘पिया तोसे नैना लागे रे’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. दूसरे वीडियो में वह 1979 में आई अपनी फिल्म मिस्टर नटवरलाल के गाने ‘परदेसिया’ पर डांस करती दिख हैं, जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर की थी.

आईफा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर रेखा के डांस परफॉर्मेंस की झलकियां साझा की हैं. इन झलकियों ने फैंस और दर्शकों को सिनेमा में उनके सुनहरे दिनों की याद दिला दी. आईफा ने कैप्शन में लिखा है, ‘रात उस समय जगमगा उठती है जब प्रतिष्ठित और हमेशा चमकती रहने वाली रेखा नेक्सा आईफा अवार्ड्स 2024 के मंच पर शानदार प्रस्तुति देती हैं’.

अबू धाबी में आयोजित इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवार्ड्स 2024 का दूसरा दिन सितारों से सजा हुआ था. इस ग्रैंड अवॉर्ड्स फंक्शन में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें हेमा मालिनी, रेखा, सुपरस्टार शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, बॉबी देओल, विक्की कौशल, शाहिद कपूर और कृति सनेन जैसे सितारे शामिल हैं.

अदाओं की मलिका रेखा के कुछ और खूबसूरत चित्र

img 20240929 1842232601336247556154889
IIFA 2024: उफ्फ! Rekha की अदाओं ने महफिल में लगाए चार-चांद, 69 साल की उम्र में स्टेज पर किया खूबसूरत डांस 8
img 20240929 1842046546439393321208858
img 20240929 1841473280928535470507639
img 20240929 1841298174712799907019711

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles