Vishleshan

Entertainment:  दीपिका पादुकोण ने बेटी को दिया जन्म..

IMG 20240908 143020

Oplus_131072

प्रसिद्ध अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दिया है। पमाता-पिता ने पिछले हफ्ते मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर बच्चे के जन्म से पहले आशीर्वाद लिया और इस जीवन बदलने वाले पल की तैयारी की। जैसे-जैसे यह खबर फैलती गई, दोस्तों, परिवार और फैंस ने दीपिका और रणवीर को माता-पिता बनने के लिए शुभकामनाएं और बधाइयां दीं। बॉलीवुड के इस पावर कपल की खुशी साफ झलक रही है।

दीपिका को 7 सितंबर को शाम करीब 5 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्ट्रेस को उनकी मां उज्जला पादुकोण के साथ मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल ले जाया गया था।

बता दें, दीपिका और रणवीर की शादी साल 2018 में हुई थी। दोनों ने इटली के लेक कोमो में भव्य समारोह में शादी रचाई थी। समारोह में रणवीर और दीपिका, दोनों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली थी। पहले दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से शादी हुई थी, जिसके बाद आनंद कारज समारोह हुआ था।

Entertainment:  दीपिका पादुकोण ने बेटी को दिया जन्म.. 2
Exit mobile version