Vishleshan

Box Office : ‘स्त्री 2’ का तिलिस्म  पांचवें दिन बरकरार…

IMG 20240819 223326

Oplus_131072

स्त्री 2 का तिलिस्म बॉक्स ऑफिस पर बरकरार नजर आ रहा है। महज पांच दिन में ही श्रद्धा कपूर अभिनीत इस फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे पहले कोई भी महिला प्रधान फिल्म ऐसा कारनामा नहीं कर सकी है।

स्त्री 2 की धुआंधार रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पांचवें दिन भी कायम नजर आई। यह श्रद्धा कपूर के करियर की अब तक की सबसे कामयाब फिल्म बन चुकी है। गाने से लेकर स्त्री 2 की कहानी तक लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह सफल रही है। पहले दिन से ही यह फिल्म कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है।

गुरुवार को फिल्म ने  पेड प्रीव्यू मिलाकर 60.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, शुक्रवार को भी यह फिल्म मजबूती के साथ बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही और 31.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला। तीसरे दिन फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ते हुए 40 फीसदी के उछाल के साथ 43.85 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की।

चौथे दिन इस फिल्म की कमाई ने दिग्गजों को हैरान कर दिया। रविवार को फिल्म ने शनिवार के मुकाबले 27 फीसदी के उछाल के  साथ 55 करोड़ 90 लाख रुपये बटोर डाले। वहीं, सोमवार के इम्तिहान में भी यह फिल्म पूरी तरह पास नजर आ रही है। रक्षाबंधन की छुट्टी का फायदा उठाते हुए फिल्म ने पांचवें दिन भी अच्छी कमाई की है। 

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को फिल्म ने 37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात तक कमाई के आंकड़े में बड़ा बदलाव नजर आ सकता है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 228.45 करोड़ रुपये हो गया है।  इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा राजकुमार राव, अभिषेक बैनर्जी और अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी भी नजर आए हैं। इसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार और तमन्ना भाटिया ने विशिष्ट भूमिकाएं निभाकर खूब वाहवाही लूटी है।

Box Office : 'स्त्री 2' का तिलिस्म  पांचवें दिन बरकरार... 2
Exit mobile version