World’s Billionaires : जेफ बेजोस फिर से दुनिया के सबसे बड़े रईस बने, अडानी और अंबानी भी फिसले

नई दिल्ली। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में जबरदस्त उलटफेर देखने को मिला है। अमेरिका की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) फिर से दुनिया के सबसे बड़े रईस बन गए हैं। वह फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) को पछाड़कर नंबर एक की कुर्सी पर पहुंचे हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक बुधवार को बेजोस की नेटवर्थ में 14.7 करोड़ डॉलर की गिरावट आई लेकिन अरनॉल्ट ने 6.73 अरब डॉलर गंवा दिए। इससे अरनॉल्ट की नेटवर्थ गिरकर 203 अरब डॉलर रह गई जबकि बेजोस 205 अरब डॉलर के साथ नंबर वन बन गए। इस साल अरनॉल्ट की नेटवर्थ में 4.36 अरब डॉलर की गिरावट आई है जबकि बेजोस की नेटवर्थ 27.9 अरब डॉलर बढ़ी है।

बुधवार को दुनिया को दस टॉप अरबपतियों की नेटवर्थ में गिरावट आई। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 202 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग (169 अरब डॉलर) के साथ चौथे, लैरी पेज (156 अरब डॉलर) पांचवें, बिल गेट्स (152 अरब डॉलर) छठे, स्टीव बालमर (148 अरब डॉलर) सातवें, सर्गेई ब्रिन (147 अरब डॉलर) आठवें, लैरी एलिसन (138 अरब डॉलर) और वॉरेन बफे (133 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में 11वें नंबर पर मौजूद माइकल डेल की नेटवर्थ में बुधवार को 4.19 अरब डॉलर की तेजी आई और यह 123 अरब डॉलर पहुंच गई। इस साल उनकी नेटवर्थ 44.7 अरब डॉलर बढ़ी है।

अंबानी और अडानी की नेटवर्थ भी गिरी
इस बीच भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की नेटवर्थ में भी गिरावट आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन की नेटवर्थ में 1.53 अरब डॉलर की गिरावट आई। अंबानी 110 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 13.8 अरब डॉलर की तेजी आई है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 106 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 13वें नंबर पर हैं। बुधवार को उनकी नेटवर्थ में 7.95 करोड़ डॉलर की गिरावट आई। वैसे इस साल उनकी नेटवर्थ 21.7 अरब डॉलर की तेजी आई है। इस बीच एनवीडिया के फाउंडर और सीईओ जेंसन हुआंग दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी नेटवर्थ में इस साल 56.8 अरब डॉलर की तेजी आई है और यह 101 अरब डॉलर पहुंच गई है।

img 20240530 1435525009719863908306519
World's Billionaires : जेफ बेजोस फिर से दुनिया के सबसे बड़े रईस बने, अडानी और अंबानी भी फिसले 3

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles