World: अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल, एलन मस्क से छिना अमीर नंबर वन का ताज, अंबानी 13वे नंबर पर

नई दिल्ली। दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में एक बार फिर उथल-पुथल मची है। एलन मस्क से अमीर नंबर वन की कुर्सी फिर छिन गई है। जेफ बेजोस अब दुनिया के सबसे रईस शख्स हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के टॉप 3 पोजीशन पर पिछले कई दिनों से कांटे की रेस चल रही है। कभी एलन मस्क आगे तो जेफ बेजोस पीछे। जेफ बेजोस आगे तो मस्क पीछे। मस्क पीछे तो बर्नार्ड आगे।

गुरुवार को जेफ बेजोस अपने नेटवर्थ में 3.13 अरब डॉलर जोड़कर 209 अरब डॉलर के साथ दुनिया सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। एलन मस्क की संपत्ति में 2.35 अरब डॉलर कम होने से उनकी नंबर एक की कुर्सी छिन गई। उनके पास अब 206 अरब डॉलर की संपत्ति रह गई है।

बर्नार्ड अर्नाल्ट 200 अरब डॉलर क्लब से बाहर
कुछ माह पहले तक नंबर वन की कुर्सी पर रहे बर्नार्ड अर्नाल्ट 200 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए हैं। उनकी संपत्ति अब 199 अरब डॉलर रह गई है। ब्लूमबर्ग इंडेक्स में बर्नार्ड तीसरे पोजीशन पर हैं। इनके बाद चौथे नंबर मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग हैं। इस साल की कमाई में दूसरे स्थान पर रहने वाले जुकरबर्ग के पास 178 अरब डॉलर का नेटवर्थ है।

जेनसेन हुआंग गुरुवार के टॉप लूजर
इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाले एनवीडिया के मालिक जेनसेन हुआंग गुरुवार को टॉप लूजर रहे। उनकी संपत्ति में 4.16 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई। इसके बावजूद हुआंग 70.8 अरब डॉलर इस साल कमा चुके हैं। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में वह 115 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ 12वें पोजीशन पर हैं।

हुआंग के बाद एशिया के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में मुकेश अंबानी 112 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ 13वें स्थान पर हैं। अंबानी को गुरुवार को 742 मिलियन डॉलर का झटका लगा। इसके बााद 14वें स्थान पर अडानी हैं। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के पास 107 अरब डॉलर की संपत्ति है। गुरुवार को इनकी संपत्ति में 954 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ

img 20240621 2257513154987427621169047
World: अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल, एलन मस्क से छिना अमीर नंबर वन का ताज, अंबानी 13वे नंबर पर 3

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles