Sensex: एक दिन की रुकावट के बाद बाजार फिर नई ऊंचाई पर, सेंसेक्स 443 अंक चढ़ा, निफ्टी 24150 के पास

मुंबई। एक दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार सोमवार को फिर नई ऊंचाई पर पहुंच गया। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 443.46 (0.56%) अंकों की बढ़त के साथ 79,476.19 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 131.36 (0.55%) अंक चढ़कर 24,141.95 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में एक दिन की गिरावट के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन फिर खरीदारी दिखी। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 210.45 (0.26%) अंकों की गिरावट के साथ 79,032.73 के स्तर पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, निफ्टी 33.91 (0.14%) अंक फिसलकर 24,010.60 पर बंद हुआ था। भारती एयरटेल और कोटक बैंक के शेयरों में दो-दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 20 शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 131.35 अंक मजबूत होकर 24,141.95 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 24,164 तक पहुंच गया जो पिछले कारोबारी सत्र में हासिल 24,174 के सर्वकालिक उच्चतम स्तर से मात्र 10 अंक कम है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles