MP: इंदौर के विनोद अग्रवाल प्रदेश के सबसे अमीर, दिलीप सूर्यवंशी लिस्ट से बाहर

इन्दौर। इंदौर के कोल कारोबारी विनोद अग्रवाल प्रदेश के सबसे अमीर शख्स हैं। हुरुन रिच लिस्ट में उन्हें 394वीं रैंक मिली है। मध्यप्रदेश कैटेगरी में वे नंबर एक पर बरकरार हैं। 2023 में उनकी संपत्ति 6700 करोड़ थी। एक साल में 400 करोड़ का इजाफा हुआ। अब ये बढ़कर 7100 करोड़ हो गई है।

लिस्ट में मध्यप्रदेश कैटेगरी में उजास एनर्जी के श्याम सुंदर गेंदालाल मूंदड़ा 3500 करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरी और 3400 करोड़ संपत्ति के साथ शक्ति पंप के दिनेश पाटीदार तीसरी पोजिशन पर हैं। लिस्ट में पाटीदार परिवार के सुनील पाटीदार 1200 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ 8वें नंबर पर हैं।
खास बात ये है कि दिलीप बिल्डकॉन ग्रुप के दिलीप सूर्यवंशी पहली बार इस सूची से बाहर हुए हैं। पिछले साल 2600 करोड़ की संपत्ति के साथ वे चौथे नंबर पर थे।

img 20240830 1713094974504757419473564
MP: इंदौर के विनोद अग्रवाल प्रदेश के सबसे अमीर, दिलीप सूर्यवंशी लिस्ट से बाहर 4
img 20240830 1712076262043147149394750
MP: इंदौर के विनोद अग्रवाल प्रदेश के सबसे अमीर, दिलीप सूर्यवंशी लिस्ट से बाहर 5

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles