Business: बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर 4 करोड़ का जुर्माना….

मुंबई  ।पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है। बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने 2023 के एक अंतरिम आदेश की अवहेलना के लिए सोमवार को कंपनी पर यह जुर्माना लगाया। आदेश में मंगलम ऑर्गेनिक्स लिमिटेड की ओर से दायर ‘ट्रेडमार्क’ उल्लंघन मामले के संबंध में पतंजलि के कपूर उत्पाद बेचने पर रोक लगाई गई थी। न्यायमूर्ति आर. आई. चागला की सिंगल बेंच ने कहा कि पतंजलि ने अदालत के आदेश का ‘जानबूझकर’ उल्लंघन किया।

पीठ ने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि पतंजलि का इरादा अदालत के आदेश का उल्लंघन करने का था। पीठ ने मंगलम ऑर्गेनिक्स लिमिटेड की ओर से दायर याचिका का निपटारा कर दिया। इसमें अदालत की रोक के बावजूद कपूर उत्पाद बेचने के लिए पतंजलि के खिलाफ अवमानना कार्रवाई का अनुरोध किया गया था।न्यायमूर्ति चागला ने पतंजलि को दो सप्ताह में चार करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश दिया। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में अदालत ने कंपनी को 50 लाख रुपये जमा करने का निर्देश दिया था।

मंगलम ऑर्गेनिक्स ने लगाया था आरोप
मंगलम ऑर्गेनिक्स ने अपने कपूर उत्पादों के ‘कॉपीराइट’ के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए पतंजलि के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। मंगलम ऑर्गेनिक्स ने बाद में एक आवेदन दायर कर दावा किया था कि पतंजलि अंतरिम आदेश का उल्लंघन करते हुए कपूर उत्पाद बेच रही है।

पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड देश की जानी-मानी कंपनी है जो आयुर्वेदिक उत्पादों के निर्माण और बिक्री के लिए मशहूर है। इस कंपनी की स्थापना बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने की थी। पतंजलि आयुर्वेद ने बहुत कम समय में ही भारतीय बाजार में अपनी एक अलग पहचान बना ली है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles