Business: मेघा इंजीनियरिंग 12.8 हजार करोड़ रुपये की परमाणु परियोजना में सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी, 966 करोड़ के चुनावी बॉन्ड खरीदे थे

नई दिल्ली। इंजीनियरिंग क्षेत्र की प्रमुख कंपनी मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) ने बुधवार को कहा कि वह 12,800 करोड़ रुपये की परमाणु परियोजना से संबंधित अनुबंध के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी है। मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड  966 करोड़ के चुनावी बॉन्ड खरीदने को लेकर चर्चाओं में आई थी।

इस परियोजना में कर्नाटक के कैगा में दो 700 मेगावाट के विद्युत रिएक्टरों का निर्माण शामिल है और यह स्वच्छ एवं विश्वसनीय परमाणु ऊर्जा की दिशा में भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। निविदा प्रक्रिया मई, 2023 में शुरू हुई, तकनीकी बोली अक्टूबर, 2023 में खोली गई। बोली में बीएचईएल और एलएंडटी ने भी भाग लिया।
बयान में कहा गया है कि एमईआईएल सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बन गई है, जिसने 12,799.92 करोड़ रुपये की सबसे कम बोली लगाकर अपनी असाधारण तकनीकी क्षमताओं और लागत-दक्षता का प्रदर्शन किया है।
एमईआईएल के निदेशक चौधरी सुबैया ने कहा, ‘‘यह अनुबंध एमईआईएल के लिए सबसे महत्वपूर्ण परियोजना और परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में हमारे रणनीतिक प्रवेश का प्रतिनिधित्व करता है।’’

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles