Bloomberg:अमीरों की लिस्ट में उथल-पुथल, मार्क जुकरबर्ग ने मस्क से लेकर बेजोस तक को पछाड़ा

नई दिल्ली। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इस साल की कमाई में जेनसेन हुआंग, एलन मस्क और जेफ बेजोस को पछाड़ दिया है। साथ ही दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अब बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ते हुए जुकरबर्ग तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले नंबर पलैरी एलिसन हैं,र एलन मस्क और दूसरे पर जेफ बेजोस हैं। बर्नार्ड अर्नाल्ट अब चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक मार्क जुकरबर्ग ने इस साल अपने नेटवर्थ में 55.6 अरब डॉलर जोड़ा है। जबकि, इस अवधि में 18वें नंबर के रईस जेनसेन हुआंग ने 50.2 अरब डॉलर की कमाई की है। कमाई के मामले में तीसरे नंबर पर लैरी एलिसन हैं। इनकी संपत्ति में इस साल 34.2 अरब डॉलर का उछाल आया है। चौथे नंबर पर वॉरेन बफेट हैं। इस साल इनका नेटवर्थ 26.7 अरब डॉलर बढ़ा है।

दुनिया के सबसे रईस एलन मस्क ने इस साल अपनी संपत्ति में 21.6 अरब डॉलर जोड़ा है तो जेफ बेजोस ने 24 अरब डॉलर की कमाई की है। अगर भारत की बात करें तो गौतम अडानी साल 2024 में अबतक 16.9 और मुकेश अंबानी 16.3 अरब डॉलर जोड़ने में कामयाब रहे।

इस साल के टॉप लूजर
अभी दुनिया के चौथे नंबर के अमीर बर्नार्ड अर्नाल्ट की दौलत इस साल 24.5 अरब डॉलर कम हो कर 183 अरब डॉलर रह गई है। इस साल के ये टॉप लूजर अरबपति हैं। इनके बाद नंबर आता है झांग शानशान का। इनकी संपत्ति भी 21.9 अरब डॉलर कम होकर 45.8 अरब डॉलर रह गई है। एक समय ये अडानी-अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे रईस व्यक्ति बन गए थे।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में आज पहले नंबर पर एलन मस्क हैं। इनका कुल नेटवर्थ 251 अरब डॉलर है। गुरुवार को इनकी संपत्ति में 7.69 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। दूसरे नंबर पर काबिज जेफ बेजोस के पास अब 201 अरब डॉलर की संपत्ति है। इनकी संपत्ति में गुरुवार को 4.15 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।

अडानी-अंबानी की रैंकिंग
तीसरे नंबर पर आने वाले मार्क जुकरबर्ग के पास 184 अरब डॉलर की संपत्ति है। इनकी संपत्ति गुरुवार को 1.42 अरब डॉलर बढ़ी। बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति गुरुवार को 5.87 अरब डॉलर घटकर 183 अरब डॉलर रह गई। इनके बाद बिलगेट्स (158 अरब डॉलर), लैरी एलिसन (157 अरब डॉलर), वॉरेन बफेट (146), लैरी पेज (142), स्टीव बाल्मर (142) और सर्गी ब्रिन(134) का नंबर आता है। मुकेश अंबानी 113 अरब डॉलर के साथ 11वें और गौतब अडानी 101 अरब डॉलर के साथ 14वें स्थान पर हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles